फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बदमाशों ने तमंचे के दम पर किसान की भैंसागाड़ी लूटी

Thu, 27 Jun 2024 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की भोर में पशु चोर किसान को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर भैंसा को पिकअप वाहन में चढ़ाकर फरार हो गए। घटना के समय किसान भैंसागाड़ी लेकर खेत में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए खेत पर जा रहा था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस पशु चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कस्बे के बरी थोक गांव निवासी रियासत हुसैन बुधवार की सुबह करीब 4:30 अपनी भैंसागाड़ी से भुजपुरा म्याऊ रोड पर चारा लेने जा रहे थे। भुजपुरा से आगे निकलते ही म्याऊ रोड पर पिकअप सवार 4-5 बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचे के बल पर उनके साथ मारपीट करते हुए उन्हीं के अंगोछे से हाथ व पैर बांधकर बंधक बना लिया।
इसके बाद भैंसागाड़ी से भैंसा खोलकर उसे अपने पिकअप वाहन में चढ़ा लिया और मौके से फरार हो गए। उनके जाने पर पीड़ित ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने पिकअप सवार लुटेरों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह असफल रहे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी गंजडुंडवारा विनोद कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच पड़ताल कर घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें