फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में बदमाशों का दुस्साहस, दो वृद्धाओं को बंधक बनाकर लूटा

Fri, 26 Jun 2020 09:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

हाथ-पैर बांध 2.70 लाख और चांदी के बर्तन लूटे
विज्ञापन
लूट की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन अठखंबा क्षेत्र की छत्ता गली में बुधवार रात बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। नकाबपोश बदमाश दो वृद्धाओं के हाथ-पैर बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उनकी पिटाई की। इसके बाद 2.70 लाख की नकदी और चांदी के बर्तन लूट ले गए।
विज्ञापन


छत्ता गली निवासी प्रेमलता अग्रवाल (75) ने बताया कि वह मूल रूप से गुवाहाटी (असम) की रहने वाली हैं। उनकी गुरु बहन मुन्नी देवी (74) और नौकरानी अनु भी साथ रहती है। बुधवार रात करीब एक बजे नौकरानी ने किसी के खटखटाने पर दरवाजा खोला तो दो नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने मेरे व मुन्नी के हाथ-पैर बांध दिए, मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हमें पीटने लगे। 

चाकू दिखाकर सोना मांगने लगे। बदमाश पूजा में इस्तेमाल चांदी के बर्तन और 2.70 लाख की नकदी लूट ले गए। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी और हमें अस्पताल पहुंचाया। फरीदाबाद में रहने वाली प्रेमलता की पुत्री व दामाद भी वृंदावन पहुंच गए। 
विज्ञापन


बड़ा फैसला: मथुरा-वृंदावन के होटलों में नहीं ठहर सकेंगे चीनी नागरिक, मेन्यू से चाइनीज फूड भी हटा

प्रेमलता ने वारदात में नौकरानी पर शक जताया है। कोतवाली इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें