फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः चौकीदार की हत्या और लूट में परिचित पर शक, कटी सब्जी मिली, सीसीटीवी फुटेज देखे

Fri, 08 Jan 2021 11:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आईजी ए सतीश गणेश ने घटनास्थल जायजा लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में थाना सिकंदरा के रुनकता में ट्रांसफार्मर फैक्टरी में चौकीदार की हत्या और लूट के मामले में पुलिस को किसी परिचित पर शक है। वही फैक्टरी में आया होगा और हत्या करके फरार हो गया। गुरुवार को आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना पुलिस को जरूरी दिशानिर्देश दिए। 
विज्ञापन


संबंधित खबरः आगरा में चौकीदार की हत्या से सनसनी, लूटा तीन लाख रुपये का तांबे का तार

रुनकता में आरओबी के पास ट्रांसफार्मर फैक्टरी में मंगलवार रात को चौकीदार मंगल सिंह की हत्या करके तीन लाख रुपये का कॉपर लूटा गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि माल कोई अकेला नहीं ले जा सकता। इसे ले जाने के लिए तीन से चार लोग आए होंगे। इसके अलावा किसी वाहन में ही लादकर कापॅर वायर ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन



पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को चेक किया है। अगर, वाहन आया होगा तो सीसीटीवी कैमरे में भी आया होगा। हालांकि कोई सुराग नहीं मिल सका है। आईजी रेंज ए सतीश गणेश बृहस्पतिवार को फैक्टरी में पहुंचे। उन्होंने थाना पुलिस से जानकारी ली। 
Trending Videos
विज्ञापन

वारदात में जानकार का हाथ होने का शक 
सिकंदरा पुलिस का कहना है कि कारखाने में सात-आठ कारीगर काम करते हैं। मगर, कारखाना छह महीने से बंद पड़ा है। उसमें कुछ ही माल रखा हुआ था। इस बात की जानकारी कर्मचारियों को ही थी। इसके अलावा पूर्व में कई कारीगर काम छोड़कर चले गए थे। आशंका है कि पहले रेकी की गई। इसके बाद कारखाना में बदमाश आए। उन्होंने हत्या कर दी। पुलिस कारखाने में काम कर चुके कारीगरों के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

कटी सब्जी मिली
पुलिस को जांच में पता चला है कि चौकीदार अपने लिए बाहर से खाना लेकर आया था। पुलिस को कटी हुई सब्जी मिली, जिसे देखकर माना गया कि रात को चौकीदार का कोई परिचित आया था। उसने खाना खाने के लिए बोला होगा।


चौकीदार उसके लिए खाना बना रहा होगा। उसने चौकीदार के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर दिया। इसके बाद साथियों को बुलाकर माल भरकर ले गए। चौकीदार का गला भी दबाया। पुलिस अब यह पता कर रही है कि कॉपर कहां बेचा जा सकता है। वहीं चौकीदार के परिचितों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें