फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मिठाई विक्रेता को टक्कर मारकर बदमाशों ने की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। घंटाघर चौराहे स्थित मिठाई की दुकान को बंद करने के बाद शनिवार की रात घर लौट रहे दुकानदार को कार से टक्कर मार दी। इसके बाद कार से उतरे तीन बदमाशों ने गले में पड़ी सोने की दो चेन लूट की वारदात अंजाम दी। दुकानदार ने वारदात अंजाम देने वाले एक आरोपी को पहचान लिया। सदर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दरीबा करहल रोड निवासी सचिन गुप्ता शनिवार की रात घंटाघर स्थित अपनी दुकान को बंद करने के बाद घर जा रहे थे। जब वह कृष्णा टॉकीज से होकर गुजरने वाले रास्ते पर पहुंचे। तभी पीछे से आई एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गिर गए और जब तक संभले, तब तक कार से उतरे तीन बदमाशों ने उनके गले में पड़ी सोने की दो चेन लूट ली।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से भाग गए। लूट की वारदात के बाद कोतवाली पहुंचे सचिन ने तहरीर दी। पुलिस को बताया कि वह एक बदमाश को पहचानता है, वह करहल रोड पर समोसे बेचने वाले शख्स का पुत्र है और अग्रवाल मोहल्ले में रहता है। पीड़ित ने पुलिस को घटना से जुड़े कुछ सीसीटीवी भी उपलब्ध कराए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें