फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीयर का दाम मांगने पर बदमाशों ने सेल्समैन को पीटा

Sun, 01 Sep 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के नदरई गांव में चार दिन पूर्व बदमाशों ने बीयर की दुकान के सेल्समैन की पिटाई कर दी। इस मामले में एक नामजद सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोप है कि बीयर का दाम मांगने पर नामजद आरोपियों ने सेल्समैन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

सोरोंजी थाना क्षेत्र के ताखरू गांव निवासी राहुल कुमार नदरई में बीयर की दुकान पर बतौर सेल्समैन कार्य करता है। आरोप है कि बीते 28 अगस्त की रात 9:30 बजे के करीब दीपक कुमार निवासी जिन्हैरा मिरहची एटा, अपने छह-सात साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि दुकान से लिए गए बीयर का दाम मांगने पर राहुल सेल्समैन से गाली गलौज करने लगा।
विरोध करने पर आरोपियों ने सेल्समैन की पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सेल्समैन ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जबतक पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी फरार हो चुके थे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस सेल्समैन की तरफ से दी गई तहरीर लेकर वापस लौट गई। कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि सेल्समैन की तहरीर पर राहुल सहित अन्य सात के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द की आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें