फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः वृंदावन के बेरिया वाले आश्रम में बदमाशों का धावा, संतों से मारपीट

Mon, 06 Jul 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • बदमाश नकाब पहने हुए थे
  • ठाकुरजी के आभूषण और करीब 25 हजार रुपये की नकदी लूटी
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में यमुना किनारे खादर में अक्रूरघाट के निकट बेरिया वाले आश्रम में शनिवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। नकाबपोश बदमाशों ने आश्रम के महंत व साधु-संतों से मारपीट की।
विज्ञापन


हथियारों के बल पर उनके हाथ-पैर बांधकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। मंदिर का ताला तोड़कर ठाकुर जी के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले गए। सूचना पर पुलिस सुबह आश्रम पहुंची। 

ये भी पढ़ें:  सौतेले पिता ने मर्यादा की तार-तार, नाबालिग से चार साल किया दुष्कर्म, दीं यातनाएं
विज्ञापन


बेरिया वाले बाबा के आश्रम के महंत मौनी बाबा ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे आठ-दस बदमाशों ने उनके यहां रह रहे साधु-संतों और आश्रम के सेवाकर्मियों के साथ मारपीट की और सामान छीन लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

सभी साधु-संतों के हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। बाबा ने बताया कि बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर ठाकुरजी के आभूषण और करीब 25 हजार रुपये की नकदी ले गए।
 
बाबा ने बताया कि बदमाश नकाब पहने हुए थे। घटना की सूचना उन्होंने डायल 112 पर दी। रविवार अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे पुलिस आश्रम पहुंची। घटना की तहरीर दे दी है।

ये भी पढ़ें: शिकायत के बाद एसएसपी की कार्रवाई, महिला सिपाही से दुष्कर्म करने वाला सिपाही भेजा जेल

वृंदावन कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि आश्रम में लूटपाट और मारपीट की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें