फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: परिक्रमा मार्ग पर कुंडल खींच कर बदमाश फरार, कान फटने से लहूलुहान हुई महिला श्रद्धालु

Mon, 07 Nov 2022 11:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

फिरोजाबाद की रहने वाली महिला श्रद्धालु परिवार के साथ परिक्रमा करने आई थी। सोमवार की सुबह मानसी गंगा पर एक बदमाश उसके कान से कुंडल खींच ले गया, जिससे महिला का कान फट गया।  
विज्ञापन
निजी अस्पताल में पीड़ित महिला और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर लूट और छिनैती जैसी वारदात थम नहीं रहीं। सोमवार को मानसी गंगा पर एक बदमाश महिला श्रद्धालु के कान से कुंडल खींच कर फरार हो गया। कान फटने पर लहूलुहान महिला श्रद्धालु को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


फिरोजाबाद के नसीरपुर निवासी रूमाल सिंह की पत्नी राजकुमारी (45) रविवार को परिवार के साथ गिरिराज परिक्रमा लगाने गोवर्धन आई थीं। परिक्रमा लगाने के बाद सोमवार की सुबह मानसी गंगा में स्नान करने पहुंचीं, तभी महिला के कान से अज्ञात बदमाश सोने का कुंडल खींच कर फरार हो गया। 

निजी अस्पताल में कराया भर्ती 

वारदात में श्रद्धालु का कान फट गया। घायल श्रद्धालु को लहूलुहान हालात में परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है। गोवर्धन के थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि दो दिन पहले कानपुर की महिला श्रद्धालुओं के साथ भी परिक्रमा मार्ग पर चेन स्नैचिंग की घटना हुई थी। उधर, वृंदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। पीड़िता ने महिलाओं के एक दल पर शक जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें