उधर, दूसरा बदमाश बाइक चलाने के लिए आगे बैठ जाता है। मां की तरफ आया बदमाश कहता है कि अंकल जी के लिए यह पैकेट लाए हैं। जब तक वो कुछ समझ पाती, बदमाश उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ लेता है। यह देखकर मां ने शोर मचाया। वहीं बदमाश का हाथ पकड़ लिया। उन्होंने हाथ नहीं छोड़ा।
बदमाश के काफी प्रयास के बाद भी जब हाथ नहीं छुड़ा सका तो उसने सोने की चेन छोड़ दी। वह कुसुम वर्मा के हाथ में आ गई। उन्होंने उसे पकड़ लिया। उनकी पकड़ ढीली होने पर बदमाश अपने साथियों के साथ तेजी से बाहर निकलकर भाग जाते हैं। कुसुम ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। इस पर वो भी पहुंच गए। बाद में पुलिस को सूचना दी। उनके साहस से चेन बच गई।
पुलिस चौकी 150 मीटर दूर है घर
जिस जगह पर सुरेंद्र कुमार वर्मा का घर है, वहां से पुलिस चौकी 150 मीटर की दूरी पर है। बदमाश लूट का प्रयास करने के बाद सीधे हाईवे की तरफ बाइक लेकर भाग गए। उनके कुछ जगह फुटेज भी आए हैं। अभिषेक वर्मा ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस चौकी पर पहुंचकर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दे दिए हैं।
जिस बाइक से बदमाश आए थे। उसका नंबर भी नजर आ गया है। वह किसी सनी गोस्वामी के नाम पर है। बाइक का रंग और मॉडल भी मिल रहा था। पुलिस ज्यादा जानकारी जुटाकर आरोपी के घर तक पहुंच सकती है। बदमाश अपने चेहरे भी नहीं छिपाए थे। उनके चेहरे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में भी आ रहे हैं।