फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: महिला से छेड़छाड़ और लूट करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, टांग में गोली लगने से हुआ घायल

Wed, 21 Dec 2022 10:20 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश ने एक महिला से छेड़छाड़ की थी। इसके बाद उसका बैग लूटकर भाग गया था। 
विज्ञापन
घायल बदमाश को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश की टांग में गोली लगी है। घायल लुटेरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि जाकिर निवासी बकरी मोहल्ला, सदर बाजार मुठभेड़ में घायल हुआ है। इसका साथी भागने में सफल रहा है। इन दोनों ने मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से पुराने बस अड्डे जाने के लिए बैठी महिला को केआर इंटर कॉलेज मार्ग पर ले जाकर छेड़छाड़ की थी। 

राहगीरों के शोर मचाने पर महिला का बैग लूटकर भाग गए थे। महिला की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। देररात मुठभेड़ में लुटेरा घायल हो गया। इसके पास से 13 हजार की नकदी, एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। दूसरे बदमाश की तलाश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें