फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आंबेडकर जयंती मना रहे लोगों से मारपीट, पत्थर भी फेंके; आठ आरोपियों पर एफआईआर

Fri, 17 Apr 2026 12:02 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती मना रहे लोगों से मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना खंदाैली के सराय राय रुपा मलूपुर में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मना रहे लोगों से अभद्रता का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति की पिटाई भी की गई। पुलिस ने आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन


अमित ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल की शाम 7 बजे डाॅ. आंबेडकर जयंती मना रहे थे। किसी तरह का गाना नहीं बजा रहे थे। अपने प्लाॅट में कुर्सी पर बाबा साहब की फोटो रखी थी। गांव के ही करतार, कान्हा, रोहित, शिवम, मनीष, लल्लू, श्रीनिवास और अमरपाल ने आकर अभद्रता की। लोगों के समझाने पर चले गए।

अगले दिन 15 अप्रैल की सुबह 6:30 बजे सभी दोबारा आए। प्लाॅट में सो रहे अमित के चचेरे भाई संदीप की पिटाई की। पत्थर भी फेंके। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें