सहावर। थाना क्षेत्र के ग्राम बोंदर में असामाजिक तत्वों ने बृहस्पतिवार की रात डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का चश्मा क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा देखी तो रोष व्याप्त हो गया। सीओ सहावर ने लोगों से जानकारी करते हुए उन्हें समझाया।
गांव के सचिन कुमार, सुनील कुमार, सौरभ, दिलीप, छोटे, गुड्डू, इमरान, अमित कुमार, सतीश, लल्लू, अशोक कुमार कुलदीप सिंह, हरि सिंह आदि ने बताया कि गांव में स्थापित बाबा साहेब की मूर्ति का चश्मा अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। इसकी जानकारी सुबह जब ग्रामीणों को हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। इससे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन एवं थाना प्रभारी प्रवेश राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेते हुए उन्हें समझा बुझा कर शांत किया। ग्रामीणों ने सीओ शाहिदा नसरीन से कड़ी कार्रवाई करने एवं आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। सीओ सहावर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मोईन का फाइल फोटो
मोईन का फाइल फोटो
मोईन का फाइल फोटो