फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं की छात्रा से दरिंदगी: किरायेदार को नाबालिग की चीखों पर भी न आया तरस, इकलाैती बेटी को देख सहम गए परिजन

Sat, 30 Aug 2025 12:05 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में नाबालिग को बेहोश कर किरायेदार कमरे में ले गया। उसके साथ घिनाैनी हरकत की। छात्रा को देख परिजन सहम गए। मामले में पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांस यमुना थानाक्षेत्र में एक किरायेदार ने शुक्रवार को 12 साल की नाबालिग को बेहोश कर दुष्कर्म किया। परिजन ने पुलिस को सूचना देकर मासूम को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पेशे से मजदूर पिता ने बताया कि वह एक महीने पहले ही सुनील के मकान में किराए पर रहने आए थे। उनकी इकलौती बेटी पास के स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है। पानी की किल्लत की वजह से पीड़िता के परिजन सुबह 3 बजे नल से पानी भरकर दुबारा सो गए। बेटी दहलीज पर सो रही थी।
 
विज्ञापन

इसी बीच दूसरे किरायेदार छोटू ने मुंह पर रुमाल डालकर बेटी को बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में उसे दूसरी मंजिल पर ले गया। कमरे में बंदकर दुष्कर्म किया और मौका देख भाग निकला। उन लोगों ने बेटी की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शाम 3 बजे बेटी छत से उतरकर नीचे आई और आपबीती मां-बाप को सुनाई। इसके बाद परिजन ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को तलाश कर उसे हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें-नकली दवा सिंडिकेट: गोदाम में मिली 80 लाख की दवाएं...बिल से ज्यादा भंडारण, टीम ने जांच के लिए भेजे सैंपल

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें