फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पक्कापुरा खंडेर निवासी संजय ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह 8:30 बजे दूध डालकर अपने घर जा रहा था।तभी रास्ते में पुरानी रंजिश को गांव के लोगों ने नहीं निकलने दिया। गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।