बाह। क्षेत्र के बिजौली गांव में शुक्रवार को विमलेश देवी पशुओं का चारा, पानी करके घर लौट रही थीं। आरोप है तभी कुछ लोगों ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए गला दबाकर मारपीट की। पति परमाल सिंह घर पर मौजूद नहीं थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी पर उपचार के लिए भर्ती कराया है। थाने में दी गई तहरीर के आधार पर बाह पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है।