किशनी। कुसमरा क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक चालक ने रोकने पर सिपाही को धक्का दे दिया। विरोध करने पर सिपाही के साथ अभद्रता भी की। घटना के बाद यात्री कर अधिकारी की तहरीर पर वाहन स्वामी व चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना किशनी में कुसमरा चौकी क्षेत्र में तहसीलदार मनोज राय व यात्री कर अधिकारी कौशलेंद्र सिंह ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। आरोप है तभी मार्ग से एक ओवरलोड ट्रक आता नजर आया। कागजात जांचने पर ट्रक में करीब 11 टन माल लदा पाया गया। जो कागजात के अनुसार ओवरलोड पाया गया।
भारी भरकम ट्रक की वजह से सड़क का कुछ हिस्सा भी टूट गया। जब सिपाही अनुराग त्रिवेदी ने चालक को गाड़ी किनारे लगाने के लिए कहा गया तो चालक ने धक्का मार दिया। गालियां देते हुए ट्रक लेकर भाग गया। कोहरा अधिक होने के चलते वाहन चालक पकड़ में नहीं आ सका। पीटीओ की तहरीर पर वाहन स्वामी व चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस तलाश में जुटी है।