आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र की एक युवती को 12वीं का छात्र छह महीने से परेशान कर रहा था। 10 दिन पहले युवती की शादी हो गई तो छात्र ने उसके पति को फोन कर दिया। युवती के बारे में गलत टिप्पणी कीं।
जब किसी तरह युवती को इस बारे में पता चला तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित युवती के परिजनों ने थाना हरीपर्वत में शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया।
युवती की शादी आठ नवंबर को दिल्ली के युवक से हुई थी। युवती के पति के मोबाइल पर पिछले कई दिन से युवक कॉल कर रहा था। वो युवती के चरित्र पर सवाल उठाते हुए टिप्पणी करता था।