फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर मां को परेशान करता था पिता, नाबालिग बेटे ने बेरहमी से कर दिया कत्ल

Mon, 02 Jul 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा में रविवार को नाबालिग बेटे ने पिता की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। घर के कमरे में चारपाई पर सो रहे पिता पर बेटे ने बेरहमी से चाकुओं के सात-आठ वार किए। 
विज्ञापन


पिता की हत्या के बाद कंट्रोल रुम पर फोन भी करवाया। पुलिस ने नाबलिग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की माने तो पिता की शराब पीने की आदन से परेशान होकर बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। 

हैरत की बात यह है कि जो बेटा पिता की शराब की आदत से परेशान था, उसने हत्या से पहले पिता के साथ बैठकर भी शराब पी। इसके बाद जब पिता सो गया तो बेटे ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग बेटा गिरफ्तार

जैंत क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला व्यक्ति रविवार को कमरे में चारपाई पर सो रहा था। इसी बीच नाबलिग छोटे बेटे ने उस पर चाकुओं से वार करने शुरू कर दिए। गले पर चाकू से सात-आठ वार किए। 

पिता की मौत होने के बाद ही बेटे का हाथ वार करने से रुका। चारपाई पर लहूलुहान पड़े पिता को देखकर घर में कोहराम मच गया। बेटे ने कंट्रोल रुम पर फोन करवाकर पुलिस को बुलवाया। 

सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने नाबलिग को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के बड़े बेटे ने छोटे भाई के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि नाबालिक का पिता शराब पीने का आदी था। शराब पीकर वो अपनी पत्नी को परेशान करता था। इसी बात से क्षुब्ध नाबालिग बेटे ने उसका कत्ल कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें