मथुरा में रविवार को नाबालिग बेटे ने पिता की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। घर के कमरे में चारपाई पर सो रहे पिता पर बेटे ने बेरहमी से चाकुओं के सात-आठ वार किए।
पिता की हत्या के बाद कंट्रोल रुम पर फोन भी करवाया। पुलिस ने नाबलिग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की माने तो पिता की शराब पीने की आदन से परेशान होकर बेटे ने वारदात को अंजाम दिया।
हैरत की बात यह है कि जो बेटा पिता की शराब की आदत से परेशान था, उसने हत्या से पहले पिता के साथ बैठकर भी शराब पी। इसके बाद जब पिता सो गया तो बेटे ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए।