फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: काम नहीं करने पर पिटाई, भरपेट खाना भी नहीं मिला...उस मासूम का दर्द, जिसे हरियाणा में बेच दिया गया

Mon, 15 Dec 2025 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बाल अधिकार कार्यकर्ता को एक किशोर मिला, जो हरियाणा में बेच दिया गया था। उसने अपना दर्द बताया। इस किशोर को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया है।
 
विज्ञापन
किशोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के किशोर को काम दिलाने के बहाने हरियाणा ले जाकर बेच दिया गया। इसके बाद बंधक बनाकर रखा जाने लगा। यह देखकर किशोर एक दिन भाग निकला। ट्रेन से आगरा पहुंचा। जानकारी पर बाल अधिकार कार्यकर्ता ने उसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया।
विज्ञापन


बाल अधिकार कार्यकर्ता नरेश पारस ने बताया कि 16 वर्षीय किशोर पीलीभीत का रहने वाला है। 11 दिसंबर को गांव के कुछ युवक काम दिलाने के बहाने हरियाणा ले आए थे। उससे बोझा ढोने का काम कराया जाता था। कमरे में बंद करके भी रखा जाता था। काम न करने पर पिटाई लगाई जाती थी। खाना भी नहीं देते थे। 

इस पर किशोर शनिवार को भाग निकला। एक ट्रेन में बैठ गया। धाैलपुर के पास ट्रेन में यात्रियों ने किशोर को रोता हुआ देखा। इस पर उन्हें फोन करके जानकारी दे दी। उसके पास कोई सामान नहीं था। जब ट्रेन आगरा आई तो उससे मुलाकात की। तब उसने पूरी घटना की जानकारी दी। उसके परिजन से बात की। किशोर को चाइल्ड लाइन के कार्यालय में रुकवाया। अब उसके परिजन का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें