फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल की लड़की के साथ रिश्तेदार किशोर ने की घिनौनी करतूत, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Dec 2019 11:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

आगरा के खंदौली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नौ वर्षीय बालिका के साथ रिश्तेदार किशोर ने दुष्कर्म किया। बालिका रिश्तेदार के घर गई थी। घर लौटने पर मां को जानकारी होने पर वह शिकायत करने गई, तो दोनों परिवारों में हाथापाई भी हो गई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने घटना की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। 

विज्ञापन


खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बालिका दूसरी क्लास में पढ़ती है। वो बृहस्पतिवार को अपने रिश्तेदार के घर गई थी। आरोप है कि वह उसके साथ रिश्तेदार के लड़के ने दुष्कर्म किया। शुक्रवार को दोनों परिवार एक अन्य रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे, तो बालिका अपने घर चलने की जिद करने लगी।

 

इस पर मां-बाप उसे अपने साथ घर लेकर चले आए। रात में उसने मां से दर्द होने की शिकायत की। इस पर उसकी मां को बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका हुई। शनिवार को वह शिकायत लेकर रिश्तेदार के यहां पहुंची, तो दोनों परिवार में कहासुनी के साथ हाथापाई हो गई।

 

इसके बाद बालिका को लेकर माता-पिता खंदौली थाने गए। जहां सूचना पर सीओ भी पहुंचे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेते हुए केस दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें