फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: जसराना में छत पर सो रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 15 Aug 2022 04:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही दो युवकों पर आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में दो युवकों ने नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रविवार की रात किशोरी अपनी बड़ी बहन के साथ छत पर सो रही थी, तभी गांव के ही दो युवक दीपक और राममोहन छत पर आ गए। आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

धमकी देकर भागे आरोपी 

इस दौरान पीड़िता की बहन जाग गई। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिजनों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पुलिस भी गांव में पहुंची। पीड़िता और उसके परिजनों से जानकारी की। 

पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल आजाद पाल सिंह ने कहा कि पीड़िता के बयान और मेडिकल कराया जाएगा। जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें