फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में दो युवकों ने नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
परिजनों ने बताया कि रविवार की रात किशोरी अपनी बड़ी बहन के साथ छत पर सो रही थी, तभी गांव के ही दो युवक दीपक और राममोहन छत पर आ गए। आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
धमकी देकर भागे आरोपी
इस दौरान पीड़िता की बहन जाग गई। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिजनों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पुलिस भी गांव में पहुंची। पीड़िता और उसके परिजनों से जानकारी की।
पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल आजाद पाल सिंह ने कहा कि पीड़िता के बयान और मेडिकल कराया जाएगा। जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।