एटा जिले में शर्मनाक मामला सामने आया है। थाना मलावन क्षेत्र में दो सगे भाई और बहनोई ने मिलकर एक किशोरी के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
मलावन क्षेत्र की रहने वाली किशोरी 21 जुलाई को अपने भाई की ससुराल से अपने गांव आ रही थी। तभी किशोरी का परिचित नीरज नाम का युवक गया। उसने गांव जाने की बात कहकर किशोरी को कार में बैठा लिया।
कार में पहले से दो व्यक्ति और एक महिला बैठी थी। किशोरी को कार में बिठाने के बाद आरोपी उसे सीधे उत्तराखंड के काठगोदाम ले गए। आरोप है कि वहां रेलवे कॉलोनी में किशोरी से नीरज के साथी राहुल, उसके भाई बंटू और बहनोई राकेश शर्मा ने रेप किया।
पीड़िता ने किसी तरह परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की और पुलिस ने किशोरी को बरामद किया। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।