फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: घर के बाहर खड़ी थी छात्रा, तभी हुआ ऐसा हादसा परिवार में मचा कोहराम

Thu, 21 Feb 2019 11:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
छात्रा का फाइल फोटो
विज्ञापन

कासगंज जिले के सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर में मकान का छज्जा गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पाकर थाना पुलिस एवं सहावर तहसील की राजस्व टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


हादसा गुरुवार की सुबह हुआ जब अंशु (14) पुत्री डाल चंद्र छत पर किसी काम से गई थी। उसी समय छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। अंशुृ मलबे में दब गई। पिता डालचंद्र, मां व अन्य ग्रामीणों ने जैसे तैसे मलबा हटाकर उसे निकाला, लेकिन तब तक अंशु की मौत हो चुकी थी। 

किशोरी की मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, वहीं सहावर के तहसीलदार व राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। राजस्व कर्मियों ने हादसे की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को सौंपी है।
विज्ञापन


अंशु तारावती इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्रा थी। वो स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी, लेकिन हादसे का शिकार हो गई। परिजनों ने बताया कि अंशु पढ़ने में पढ़ने में तेज थी। घर में सबकी लाडली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें