फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप का वीडियो वायरल होने पर किशोरी ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 13 Aug 2018 06:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुर में किशोरी को बहला फुसलाकर गांव के ही युवक ने उसके के साथ रेप किया। युवक ने अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर अपने चार दोस्तों को भेज दिए। इसके बाद दोस्तों ने भी किशोरी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


दोस्त किशोरी पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहे थे। युवकों ने वीडियो और फोटो वायरल कर दिया। इससे आहत किशोरी ने ड्राई पीकर आत्महत्या कर ली। गुस्साए परिजनों ने भोगांव रोड पर शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
 
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही युवक मोंटी यादव ने रेप किया। युवक ने किशोरी का अश्लील वीडियो बनाने के साथ ही फोटो खींच लिए। बाद में फोटो और वीडियो को उसने दोस्त उमेश उर्फ कजरी, कौशल यादव, मोहित यादव और पंकज कश्यप को भेज दिया।
विज्ञापन

युवक कर रहे थे ब्लैकमेल

किशोरी के पिता ने बताया कि वीडियो मिलने के बाद चारों दोस्तों ने किशोरी पर उनके साथ भी शरीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। लगातार मिल रही धमकी के बाद किशोरी परेशान हो गई। रविवार को किसी ने उसे बताया कि उसका अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर दिए गए हैं।
 
इससे आहत किशोरी ने घर पर रखी डाई पी ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। 

सोमवार की सुबह परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर गांव आ गए। सुबह करीब 11 बजे भोगांव रोड पर शव रखकर परिजनों ने क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

मामले की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी राकेश पांडेय पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को समझाया। इसके बाद करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। 

एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद किशोरी ने खुदकुशी कर ली। पुलिस को सोमवार सुबह घटना की जानकारी दी गई। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें