छेड़छाड़ से दुखी एक किशोरी ने रविवार को मथुरा के एक मोहल्ले में अपनी बुआ के घर फांसी लगाकर जान दे दी। गांव के ही एक युवक से परेशान किशोरी पिछले एक महीने से बुआ के घर रह रही थी।
परिवार वालों का कहना है कि अक्तूबर में उसे अगवा भी किया गया था। इटावा पुलिस ने गुरुग्राम से बरामद किया था। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से गांव का ही युवक पंकज छेड़छाड़ करता था।
किशोरी ने जब परिवार वालों को बताया तो उन्होंने युवक के घर वालों से कहा। लेकिन पंकज ने अपने व्यवहार में कोई सुधार नहीं किया। परेशान होकर पिता ने बेटी को उसकी ननिहाल इटावा में भेज दिया था।
वहां भी युवक पंकज पहुंच गया था और किशोरी को अगवा कर लिया था। इटावा पुलिस ने गुरुग्राम से किशोरी को बरामद कर आरोपी पंकज को जेल भेजा था। पंकज जेल से छूटकर आने के बाद फिर छेड़छाड़ करने लगा।