मैनपुरी।थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। महिला ने पुत्री को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र को जांच के लिए संबंधित थाने को भेजा गया है। महिला ने आरोप लगाया कि 13 नवंबर शाम को 16 वर्षीय पुत्री खेत पर शौच के लिए गई थी। तभी गांव के दो आरोपी पुत्री को पकड़ कर ले गए। तीन दिन तक वह लोग पुत्री को बंधक बनाए रहे, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तीन दिन बाद पुत्री को बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़कर चले गए। होश में आने के बाद पुत्री ने घटना की जानकारी दी। थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। बिना मेडिकल व प्राथमिकी दर्ज किए लौटा दिया गया।