फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: साले और पत्नी के साथ बैंक चोरी की तैयार की थी योजना

Fri, 21 Nov 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा कुरावली में जीटी रोड स्थित ग्रामीण बैंक शाखा में 17 नवंबर रात चोरी की कोशिश, क्षेत्र के ही एक युवक ने पत्नी व साले के साथ मिलकर की थी। नाकाम होने पर डीवीआर चुरा कर भाग गए थे। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि तमंचा कारतूस के अलावा चुराया गया डीवीआर बरामद कर लिया गया है। घटना के बाद खुलासे के लिए टीमों को लगाया गया था, शुक्रवार को थाना प्रभारी ललित भाटी ने एक सूचना पर मोहल्ला सराय के मुन्ना उर्फ मुजफ्फर और उसकी पत्नी रागिनी को घर से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से बैंक से चोरी की गई डीवीआर, स्ट्रांग रूम का कटा ताला, कटर, छोटा गैस सिलिंडर और तमंचा बरामद हुए। पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि उन्होंने बैंक में चोरी की योजना सोनू निवासी भीम नगर जो कि मुन्ना का सगा साला है, उसके साथ मिल कर बनाई थी। वह लोग जंगला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और मुजफ्फर ने स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ लिया लेकिन लॉकर नहीं काट सका था। इस बीच पुलिस सायरन की आवाज सुन कर भाग गए थे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन पर कर्जा हो गया था, जिस वजह से बैंक में चोरी करने की योजना तैयार की। वह लोग चोरी कर कर्ज चुकाना चाहते थे, आरोपी मुजफ्फर पर एक शातिर अपराधी है, उस पर 11 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें