फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बरता: हाथ-पैर बांधे, डंडे से बुरी तरह पीटा, नाबालिग की चीखों से भी न पसीजा दिल; इसलिए दी खौफनाक सजा

Mon, 11 May 2026 01:34 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के मक्खनपुर के मोहनीपुर गांव में चोरी के शक में एक नाबालिग को बांधकर बेरहमी से पीटा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
मासूम को बेरहमी से पीटती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव मोहनीपुर में रविवार को मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। चोरी के शक में कुछ लोगों ने एक नाबालिग किशोर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि दबंगों ने किशोर के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और उसके बाद काफी मारपीट की। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग नाबालिग को पकड़कर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर कानून व्यवस्था के बीच किस तरह खुलेआम एक किशोर के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घटना थाना मक्खनपुर क्षेत्र के मोहनीपुर गांव की है। चमन शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कानून हाथ में लेने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें