फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं का छात्र बना हैवान: दोस्तों संग मिलकर छात्रा से गैंगरेप, यही नहीं रुका दरिंदा; फिर की बेहद घिनौनी हरकत

Wed, 01 Apr 2026 10:20 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के खंदौली में किशोरी को नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वीडियो फैलाने वालों की भी जांच जारी है।
 
विज्ञापन
छात्रा सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली में 17 वर्षीय किशोरी का आपत्तिजनक स्थिति का वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दो किशोरों को भी गिरफ्तार किया है। किशोरी के स्कूल में ही पूर्व में पढ़ने वाले आरोपी किशोर ने बहाने से मिलने के लिए बुलाया था। एक मकान में लेकर जाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल कर दिए। घटना से पीड़िता और उसके परिजन दहशत में हैं। पुलिस पीड़िता की काउंसिलिंग कराएगी। वीडियो वायरल करने वालों की भी पहचान कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



 

सोमवार को एक किशोरी और दो किशोरों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसमें तीनों आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे थे। कसबा खंदाैली में कई लोगों के मोबाइल में वीडियो आने के बाद चर्चा का विषय बन गए। वीडियो में दिख रहे युवक दूसरे समुदाय के बताए गए। इससे तनाव हो गया था। इसकी जानकारी पर पुलिस हरकत में आ गई थी। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने पहुंचकर जांच की थी।


 

किशोरी के साथ स्कूल के पूर्व छात्र ने ही यह हरकत की थी। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी पूर्व छात्र 12वीं में पढ़ता था। वह किशोरी को जानता था। तीन महीने पहले उसने किशोरी को बहाने से बुलाया। वह उसे अपने साथ ले गया। एक कमरे में लेकर जाने के बाद कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे उसे होश नहीं रहा। उसके साथ दुष्कर्म किया। एक युवक ने भी उसका साथ साथ दिया। मोबाइल से वीडियो भी बना लिए। अब वीडियो वायरल कर लिए। आरोपियों की पहचान के बाद पकड़ लिया गया। वहीं पीड़ित किशोरी के परिजन की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

एडीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वीडियो वायरल किसने और किस उददेश्य से किया? इसकी जांच की जा रही है। इसमें जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिकी सामूहिक दुष्कर्म और आईटी एक्ट में लिखी गई है।

 

पुलिस फोर्स तैनात
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति पर पुलिस लगातार नजर रख रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

दहशत में पीड़ित
वीडियो वायरल होने के बाद किशोरी तनाव में है। वहीं परिजन दहशत में हैं। इसलिए पुलिस परिवार से बात कर रही है। किशोरी की भी काउंसिलिंग कराई जाएगी। पीड़ित परिवार से कहा गया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें