वृंदावन शोध संस्थान में पाण्डुलिपि का अवलोकन करते केंद्रीय संस्कृति सचिव अरुण गोयल
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव अरुण गोयल ने कहा कि वृंदावन शोध संस्थान का सिर्फ शोध कार्य करने वाले कुछ ही लोग लाभ ले पा रहे हैं। आम जनमानस का जुड़ाव इस संस्थान से नहीं है। जबकि आमजन को जोड़ने के लिए कार्य योजना बनाने की जरूरत है।
संस्थान के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऑडीटोरियम, हस्तलिखित ग्रंथों, ब्रज संस्कृति संग्रहालय का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वृंदावन के मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मंदिरों के पट बंद हो जाने के दौरान संस्थान में वह ब्रज संस्कृति का ज्ञान ले सकते हैं।
संस्थान का बाहरी स्वरूप आकर्षक होना चाहिए। ब्रज संस्कृति को लेकर उच्च स्तरीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म बननी चाहिए। जिसे यहां समय-समय पर प्रदर्शित किया जाए।