फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में मंत्री अपनी जिम्मेदारी भी नहीं समझते : डिंपल

Sun, 26 Oct 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 24 शहीद सैनिक की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद बोलती सांसद डिंपल यादव। संवाद
विज्ञापन
बरनाहल। सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि पिछली सरकारों में रेलवे का बड़ा बजट आता था। जब से भाजपा की सरकार बनी है। रेलवे का बजट बदल गया है। भाजपा सरकार में रेल हादसे बहुत बढ़ गए हैं। रेल हादसे में पिछली सरकारों में रेल मंत्री इस्तीफा दे देते थे। इस सरकार में तो मंत्री अपनी जिम्मेदारी भी नहीं समझते।
विज्ञापन

सांसद बरनाहल क्षेत्र के गांव नगला बरी में रविवार को शहीद सैनिक रामपूत यादव की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए के पास कोई भी मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है। इंडिया गठबंधन बिहार में बहुत ही मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहा है। क्षेत्रीय सपा विधायक तेजप्रताप यादव ने कहा कि ऐसे वीर सपूतों को नमन करते हैं, जिन्होंने देश की खातिर अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। शहीद रामपूत यादव की शहादत हमारे दिलों में जिंदा रहेगी। एमएलसी मुकुल यादव, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, किशनी सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, अदिती यादव, अनी यादव, अशोक कुमार, सनी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें