फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: जाम में फंसा मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला, जिला पंचायत अध्यक्ष गाड़ियां हटवाते आए नजर

Sun, 05 Feb 2023 11:52 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

माघ पूर्णिमा पर मथुरा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इससे यहां जाम का स्थिति बन गई। इसी कड़ी में यहां पहुंचे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला भी जाम में फंस गया।  

 
विज्ञापन
जाम में फंसा मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा में माघ पूर्णिमा पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इससे यहां जाम की स्थिति रही। इसके चलते रविवार को यहां पहुंचे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला भी जाम में फंस गया। वह यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। काफी देर तक वह जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन


सूबे की योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार को मथुरा पहुंचे। यहां राधा निवास स्थित अंबेडकर पार्क के समीप उनका काफिला जाम में फंस गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस टीम को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान साथ में चल रहे जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किशन सिंह अपनी गाड़ी से उतर कर जाम खुलवाते नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, मथुरा के वृंदावन स्थित ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आराध्य के दर्शन की अभिलाषा लिए हजारों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। इस कारण मंदिर और गलियों में भारी भीड़ रही। मंदिर में भीड़ की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए पुलिस के साथ-साथ आरआरएफ की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें