राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि श्री धाम वृंदावन में आना राधारानी की कृपा बिना संभव नहीं है। इसलिए वह राधारानी के प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में वृंदावन आए हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रघुराज सिंह मंगलवार को पत्नी के साथ वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने सर्वप्रथम ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना कर देश में सुख शांति की कामना की। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ पागलबाबा मंदिर गिर्राज नगर कालौनी स्थित श्री वृंदावन अंध विद्यालय पहुंचे। जहां विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे दिव्यांगों को अपने हाथों से प्रसाद खिलाया।
विज्ञापन
इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि श्री धाम वृंदावन में आना राधारानी की कृपा बिना संभव नहीं है। इसलिए वह राधारानी के प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में वृंदावन आए हैं। बांके बिहारी के दर्शनों के बाद श्री वृंदावन अंध विद्यालय समिति के संस्थापक स्वामी गोविंदानंद की कृपा से उन्हें अपने हाथों से दिव्यांगों को खाना खिलाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए वह महाराज श्री का आभार व्यक्त करते हैं।
इससे पूर्व राज्यमंत्री रघुराज सिंह का कार्यकर्ताओं ने पटुका पहनाकर जोशीला स्वागत किया। इस दौरान भाजपा मनोनीत पार्षद राहुल अधिकारी, गिर्राज नगर विकास समिति के अध्यक्ष प्रमोद गौतम, सतीश सिसोंदिया, गोपाल,राज चौधरी, विनय सक्सेना, मोनू ठाकुर, ब्रज मोहन अग्रवाल,आदि मौजूद रहे।