फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में बेखौफ खनन माफिया का दुस्साहस, दो सिपाहियों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश

Fri, 20 Dec 2019 12:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
थाना सिकंदरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-मथुरा हाईवे पर सींगना के समीप बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे खनन माफिया ने चीता मोबाइल के सिपाही को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की। हमले में एक सिपाही को चोटें भी आई हैं। 
विज्ञापन


सिपाहियों ने बालू भरी ट्रैक्टर ट्रॉली रोकने की कोशिश की, तभी यह घटना हुई। सूचना पर पहुंची सिकंदरा थाने की फोर्स ने मौके से तीन लोगों को ट्रैक्टर समेत पकड़ा है। जबकि खनन माफिया भाग निकले।
 
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की भोर करीब 4:00 बजे बालू से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को जाते देख रुनकता चौकी पुलिस पर तैनात चीता मोबाइल के सिपाही दलवीर और सोनू ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक सिपाही घायल

इस पर ट्रैक्टर चालकों ने उनकी मोटरसाइकिल पर टक्कर मार दी। साथ ही दोनों सिपाहियों को कुचलने का प्रयास किया। किसी तरह दोनों ने अपनी जान बचाई। घटना में सिपाही दलवीर सिंह घायल हो गए। 

सिपाही के सिर में काफी चोटें आई हैं। घायल सिपाही ने घटना की जानकारी सिकंदरा थाने में दी। सूचना पर सिकंदरा थाने का फोर्स पहुंचा। पुलिस तीन ट्रैक्टर और तीन लोगों को मौके पर पकड़ लिया। 

अन्य खनन माफिया मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से जगदीश, मोहन, अनूप सिंह और तीन ट्रैक्टर पकड़े हैं। सिकंदरा थाने में खनन माफिया के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें