जगनेर। कस्बे के धाैलपुर-भरतपुर हाईवे पर शनिबार सुबह पांच बजे करीब डस्ट का परिवहन कर रहे एक डंपर को खनन विभाग ने पकड़ लिया। खनन अधिकारी ने डंपर को सीज कर सरेंधी चौराहा पुलिस सहायता केंद्र पर खड़ा करवा दिया। पुलिस ने बताया खनन विभाग को चालक डंपर में भरे डस्ट के कागजात नही दिखा न सका। खनन विभाग ने डंपर सीज कर दिया।