सैंया। खेरागढ़-सैंया मार्ग स्थित शराब के ठेके के पास शुक्रवार रात एक 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग बेहोश हालत में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को सीएचसी सैंया पर भर्ती कराया, वहां से जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। शनिवार को इलाज के दाैरान बुजुर्ग की माैत हो गई।