फतेहाबाद रोड स्थित मान सिंह पैलेस होटल में मंगलवार को टूर्नामेंट की
ट्राफी का अनावरण किया गया। आयोजन सचिव केशव अग्रवाल ने बताया कि
टूर्नामेंट का उद्घाटन छह जून को शाम तीन बजे होगा। टूर्नामेंट में आठ
टीमों को आमंत्रित किया गया है। इसमें कोलाज ग्रुप दिल्ली, एलबी शास्त्री
क्लब दिल्ली, आरपी एकेडमी दिल्ली, फिलग्रुप छत्तीसगढ़, दिल्ली वंडर्स
दिल्ली, छवि ज्वैलर्स आगरा, लाइटनिंग हॉग्स आगरा, मधु कोरियर सर्विस आगरा
शामिल हैं। टीमों को नि:शुल्क प्रवेश दिया गया है।
विजेता टीम को
ट्राफी के साथ तीन लाख रुपये, उप विजेता टीम को ट्राफी के साथ दो लाख रुपये
का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, फील्डर
आदि को भी नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। कैच पकड़ने वाले दर्शक भी पुरस्कृत
होंगे। टूर्नामेंट में इस बार एलईडी बेल्स का प्रयोग किया जाएगा। ट्राफी के
अनावरण के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अचल शर्मा, समाजसेवी जितेंद्र चौहान,
इंडिया ए टीम के पूर्व सदस्य हरविंदर सिंह सोढ़ी, सोमेंद्र तिवारी, हरिओम
दीक्षित, प्रकाश कौशल आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में शहर के कई वरिष्ठ
खिलाड़ी मौजूद रहे।
इन खिलाड़ियों के खेलने की संभावना
अंतर्राष्ट्रीय
खिलाड़ियों में अमित मिश्रा, परविंदर अवाना, सौरभ तिवारी, उन्मुक्त चंद,
आईपीएल खेलने वाले अनुरीत सिंह ऋषि धवन, मनदीप सिंह, पवन नेगी, गुरुकीरत
मान आदि के शामिल होने की संभावना है।