सरकारी खरीद केंद्रों पर बाजरा खरीदने की अवधि बढ़ा दी गई है। पांच सरकारी खरीद केंद्रों पर 12 जनवरी तक किसान अपना बाजरा बेच सकेंगे। बाजरा बेचने पर किसान को 2350 रुपया प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।
विपणन शाखा के पंाच खरीद केंद्र मैनपुरी मंडी, भोगांव मंडी, घिरोर मंडी, बेवर मंडी केे अलावा बरनाहल के खरीद केंद्रों पर किसान अपना बाजरा बेच सकेंगे। बाजरा बेचने के लिए किसानों का खाद्य विभाग की बेवसाइट पर पंजीकरण होना जरूरी है।
जिला खरीद अधिकारी/अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्रा ने बताया कि बाजरा बेचते समय किसान को अगर कोई परेशानी होती है तो जिला खरीद अधिकारी, खाद्य विपणन अधिकारी, संबंधित उप जिलाधिकारी, सचिव मंडी समिति मैनपुरी के अलावा मैनपुरी मंडी, भोगांव मंडी, बेवर मंडी, घिरोर मंडी, बरनाहल के बाजरा क्रय केंद्र प्रभारी से भी किसान संपर्क कर सकते हैं।