फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्टाफ नर्स आपस में भिड़ीं, आधा घंटे तक मरीज रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मंगलवार की रात जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स आपस में झगड़ गईं। स्टाफ नर्स के संविदा स्टाफ नर्स के साथ वाद-विवाद होने के कारण करीब आधा घंटे तक मरीज भी परेशान रहे। मरीजों को ड्रिप आदि बदलने में भी दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन

मंगलवार की रात जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स कुसमा देवी और तीन संविदा स्टाफ नर्सेज के बीच झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अस्पताल के मरीज और तीमारदार भी हैरान रह गए। इस दौरान कुछ मरीजों की ड्रिप आदि बदली जानी थीं, वो भी नहीं बदली गईं। मरीजों के साथ मौजूद तीमारदारों ने स्वयं ही ड्रिप को बंद किया। बुधवार को मामला सीएमएस डॉ. मदनलाल के पास पहुंचा। सीएमएस ने विवाद करने वाले स्टाफ को तलब किया। सीएमएस ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि इस प्रकार का विवाद किया गया तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सीएमएस ने सिस्टर और स्टाफ को निर्देशित किया है कि वे पूरी ईमानदारी के साथ ड्यूटी करें। किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीएमएस ने सिस्टर को निर्देश दिए कि वह स्टाफ की ड्यूटी फेरा का संचालन नियमानुसार करती रहें जिससे किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि विवाद की जानकारी मिलने के बाद संबंधितों को बुलाकार चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें