फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2027: मिलेनियल्स के हाथ सत्ता की चाबी, जेन जी भी बदल सकती है पूरा खेल; एसआईआर के बाद बदले आंकड़े

Wed, 29 Jul 2026 11:03 AM IST
Dhirendra Singh देश दीपक तिवारी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के मतदाता आंकड़े बताते हैं कि विधानसभा चुनाव 2027 में मिलेनियल्स और जेन एक्स निर्णायक भूमिका निभाएंगे। वहीं 6.42 लाख से अधिक जेन जी युवा वोटर और 100 वर्ष से अधिक आयु के 161 मतदाता भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
मिलेनियल्स के हाथ सत्ता की चाबी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकतंत्र के महापर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अगले छह महीने में चुनाव हैं। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जिले में 29 लाख 80 हजार 189 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सूबे की सरकार तय करेंगे। आयुवार तस्वीर साफ हो गई है। जिले में मिलेनियल्स और जेनरेशन एक्स मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। सर्वाधिक 8.16 लाख मतदाता 30 से 39 वर्ष के बीच हैं, जबकि जेनरेशन जेड (जेन जी) के 18 से 29 वर्ष के 6.42 लाख से अधिक जोशीले युवा भी चुनाव में अपनी ताकत दिखाएंगे। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 2027 के विधानसभा चुनाव में मिलेनियल्स, जेनरेशन एक्स और जेड मतदाता सर्वाधिक हैं।
विज्ञापन




 

मिलेनियल्स और जेन एक्स होंगे निर्णायक
विधानसभा चुनाव 2027 में मिलेनियल्स और जेन एक्स निर्णायक वर्ग साबित होगा। 30 से 49 वर्ष के बीच ऐसे कुल 14,70,393 मतदाता हैं। यह जिले के कुल मतदाताओं का लगभग 49 प्रतिशत है। इसमें 30-39 आयु वर्ग के 8,16,727 (मिलेनियल्स) और 40-49 आयु वर्ग के 6,53,666 (जेन एक्स और मिलेनियल्स) मतदाता शामिल हैं। चुनाव में हार-जीत का फैसला काफी हद तक यही वर्ग तय करेगा।

 

पासा पलटने का माद्दा रखते हैं जेन जी
जेन जी में जोशीले युवा शामिल हैं। 1997 से 2012 के बीच जन्मे इन मतदाताओं की आयु वर्तमान में 18 से 29 वर्ष के बीच है और इनकी कुल संख्या 6,42,300 है। इसमें 18-19 वर्ष के 43,533 और 20-29 वर्ष के 5,98,767 मतदाता शामिल हैं, जो चुनाव में पासा पलटने का माद्दा रखते हैं।
 

अनुभवी पीढ़ियों की भी अहमियत
1946 से 1964 के बीच जन्मे बेबी बूमर्स और उनसे पहले की अनुभवी पीढ़ियों की संख्या भी चुनाव में काफी अहमियत रखती है। 60 से 79 वर्ष के बीच कुल 3,81,233 मतदाता हैं। वहीं, 80 से 89 वर्ष के 25,436 और 90 से 99 वर्ष के 2,847 बुजुर्ग मतदाता लोकतंत्र में अपनी आस्था जताने के लिए तैयार हैं।

 

ऐसे मतदाता, जो एक सदी के हैं गवाह
जिले में 100 वर्ष से अधिक उम्र के 161 मतदाता भी हैं। इनमें 100-109 वर्ष के 153, 110-119 वर्ष के 4 और 120+ आयु के 4 मतदाता शामिल हैं। इन्होंने एक सदी के बदलावों को अपनी आंखों से देखा है।

 

जेन जी की भूमिका खास
भारतीय समाज विज्ञान परिषद के प्रबंधक अभिनय प्रसाद ने बताया कि जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शनों के बाद जेन जी की ओर सबका ध्यान है। निश्चित रूप से यूपी चुनाव में जेन जी की भूमिका मिलेनियल्स से ज्यादा महत्वपूर्ण और निर्णायक हो गई है। 
विज्ञापन

विधानसभा एवं आयु-वार मतदाता

विधानसभा 18–19 वर्ष (जेन Z) 20–29 वर्ष (जेन Z) 30–39 वर्ष (मिलेनियल्स) 40–49 वर्ष (जेन एक्स/मिलेनियल्स) 50–59 वर्ष (जेन एक्स) 60–69 वर्ष (बूमर्स) 70–79 वर्ष (बूमर्स/अन्य) 80+ वर्ष (अनुभवी) कुल मतदाता
एत्मादपुर 8,414 93,754 1,17,316 91,547 62,133 32,945 12,864 3,204 4,22,177
आगरा कैंट 5,046 63,523 98,117 72,128 53,526 31,118 12,554 2,783 3,38,795
आगरा दक्षिण 3,817 47,472 76,413 60,914 45,993 28,291 12,138 2,887 2,77,925
आगरा उत्तर 5,268 59,292 85,777 71,012 56,937 37,088 17,408 4,294 3,37,076
आगरा ग्रामीण 5,332 74,269 1,08,922 80,156 58,335 33,408 13,544 3,232 3,77,198
फतेहपुर सीकरी 4,166 71,350 94,679 72,735 47,971 26,924 11,338 2,656 3,31,819
खेरागढ़ 3,716 66,226 81,664 68,449 45,313 26,437 11,545 3,348 3,06,698
फतेहाबाद 4,193 65,273 80,009 66,568 42,137 24,746 10,664 2,840 2,96,430
बाह 3,581 57,608 73,830 70,157 45,474 25,786 12,435 3,200 2,92,071
कुल 43,533 5,98,767 8,16,727 6,53,666 4,57,819 2,66,743 1,14,490 28,444 29,80,189
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें