फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: बच्चों का दूध पी रहे हैं शिक्षक, डीएम की जांच में प्राथमिक विद्यालय में चल रहा बड़ा खेल आया सामने

Thu, 28 Jul 2022 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर प्राथमिक विद्यालय जमालपुर विकासखंड सहावर में एमडीएम के तहत बच्चों को दिये जाने वाले दूध में कमी करने की बात उजागर हुई।
 
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय जमालपुर विकासखंड सहावर में एमडीएम वितरण की जांच करते जिला खाद्य अधिकारी विजय - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा विभाग में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। मध्यान्ह भोजन में लगातार खामियां मिल रही हैं। यहां तक कि गुणवत्ता में गड़बड़ी के कई मामलों में शिक्षकों पर कार्रवाई भी हो चुकी है। इसके बावजूद सुधार नहीं है। ताजा मामला कासगंज में विकासखंड सहावर के प्राथमिक विद्यालय जमालपुर का है, जहां बच्चों का दूध शिक्षक पी रहे हैं।

दूध में कटौती 

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर प्राथमिक विद्यालय जमालपुर विकासखंड सहावर में एमडीएम के तहत बच्चों को दिये जाने वाले दूध में कमी करने की बात उजागर हुई। जांच की शिकायत सही पाएं जाने पर डीएम ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश बीएसए को दिया है।

डीएम ने कराई जांच 

डीएम को शिकायत मिली कि प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता है। शिकायत पर डीएम ने जमालपुर प्राथमिक स्कूल की जांच करने का निर्देश जिला खाद्य विपणन अधिकारी विजय कुमार को दिए। जांच के दौरान विद्यालय में मौजूद छात्र छात्राओं को 34.3 लीटर दूध एवं 34.3 किलो चावल का उपभोग करना था। परंतु विद्यालय ने मात्र 18 लीटर दूध एवं 14.3 किलो चावल छात्र छात्राओं को वितरित किया गया।

नहीं दे सके जवाब

जिला खाद्य अधिकारी ने इस संबंध में रसोइया, कर्मचारियों एवं प्रधानाध्यापक गंगा सिंह के बयान दर्ज किए। प्रधानाध्यापक व विद्यालय प्रबंधन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। ग्रामीणों और अभिभावकों ने जांच अधिकारी को बताया कि मेन्यू के अनुसार छात्र-छात्राओं को खाना नहीं दिया जाता। जांच में शिकायत सत्य पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें