फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदा मिलाकर बनाई गई थी बर्फी, बेसन में मिला था मटर का आटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने विगत माह खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे थे। इसमें से 12 नमूने की रिपोर्ट फेल आई है। जांच के दौरान बर्फी में मैदा और बेसन में पीसी मटर मिली पाई गई है। साथ ही पैक्ड सामान पर ग्राहकों से जानकारियां भी छिपाने की बात सामने आई है। टीम की ओर से दो दिन पहले 12 दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि इटावा रोड बेवर स्थित एक दुकान से लिए गए बर्फी के नमूने में मैदा मिलाया गया था तो वहीं किशनी के कटरा और कुसमरा की दुकानों से लिए गए बेसन के नमूनों में पीसी मटर मिलाई गई थी। इसके अलावा बूंदी के लड्डू के दो नमूने, नमकीन का एक, गेहूं के आटा का एक, सरसों के तेल का एक, दूध का एक, सुपारी का एक और एनर्जी पाउडर का एक नमूना फेल आया है। नमूना फेल होने पर सभी 12 लोगों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अपर जिलाधिकारी न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया है। यहां सुनवाई के बाद आरोपियों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
इनके ये नमूने हुए फेल
दुकानदार का नाम नमूना जांच में पाया
प्रमोद कुमार, बेवर बर्फी मैदा की मिलावट
विनय कुमार, किशनी एनर्जी पाउडर तय से कम थी तत्वों की मात्रा
अनिल कुमार, देवी रोड सल्लू सुपारी पैक पर गलत जानकारी
अरविंद दयाल, बखतपुर बूंदी का लड्डू वनस्पति तेल में पकाया
महेंद्र सिंह, भनऊ बूंदी का लड्डू वनस्पति तेल में पकाया
सुरेश गुप्ता, शमशेरगंज नमकीन पैक पर गलत जानकारी
दिनेश गुप्ता, भोगांव गेहूं का आटा पैक पर गलत जानकारी
रामनरेश सक्सेना, घिरोर रस्क पैक पर गलत जानकारी
सत्यनारायन, कटरा बेसन मटर का आटा मिलाया
कुलदीप, नरायनपुर सरसों का तेल साफ नहीं था तेल
अमित कुमार, बेवर दूध पानी की मिलावट
सर्वेश, कुसमरा बेसन मटर का आटा मिलाया
जांच के लिए भेजे गए नमूनों में 12 की रिपोर्ट फेल आई है। इस पर सभी 12 दुकानदारों के खिलाफ अपर जिला अधिकारी न्यायालय में वाद दायर कराया गया है। यहां सुनवाई के बाद जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. टीआर रावत, अभिहित अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें