फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगीन गुड़, टॉफी और बेसन का भरा नमूना, रंगीन चटनी कराई नष्ट

विज्ञापन
भोगांव में गुड की दुकान पर जांच करती खाद्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। त्योहार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भोगांव और बेवर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चेकिंग की। तीन नमूने लेने के साथ ही रंगीन चटनी नष्ट कराई। अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चेकिंग की।
विज्ञापन

टीम ने चेकिंग के दौरान दस दुकानों का निरीक्षण कर नमूने लेने के साथ ही नियमों का पालन करने के लिए निर्देशित किया। टीम ने निरीक्षण के दौरान भोगांव स्थित संजय कुमार गुड़ भंडार से रंगीन गुड़ का नमूना लिया। साथ ही दुकान पर उपलब्ध चार क्विंटल से अधिक गुड़ का विक्रय रोका। भोगांव स्थित आविद किराना स्टोर पर बिना लाइसेंस के थोक अंडा विक्रय करने पर नोटिस जारी करने के साथ ही बेसन और टॉफी का नमूना लिया।
टीम ने भोगांव में शिव मिष्ठान भंडार, मां दुर्गा स्वीट हाउस, गोपाल जी मिष्ठान भंडार पर भी निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों में रंग न डालने और काउंटर में मिठाइयां रखने के निर्देश दिए। बेवर में टीम ने पवन चाट भंडार और शिव कुमार चाट भंडार से 20 किलो रंगीन चटनी नष्ट कराई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, एसबी सिंह, डीके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें