फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की बसों का मामला: प्रदर्शन करने वाले नेताओं पर खुफिया नजर, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Fri, 22 May 2020 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर किया था प्रदर्शन, दो केस दर्ज हुए थे
  • अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज देखे जा रहे
विज्ञापन
पुलिस लाइन में प्रदर्शन करते कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर पुलिस लाइन और दीवानी में प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस नामजद कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित अन्य को नोटिस तामील कराएगी। उनकी गतिविधियों पर भी खुफिया नजर रखी जा रही है। प्रदर्शन में शामिल अन्य कार्यकर्ताओं की पहचान करके मुकदमे में नाम शामिल किया जाएगा। इसके लिए वीडियो फुटेज देखे गए हैं।
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी में राजस्थान सीमा पर पुलिस ने मंगलवार की शाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू, उपाध्यक्ष प्रदीप माथुर, पूर्व एमएलसी विवेक बंसल को गिरफ्तार किया था। वो प्रवासी मजदूरों की मदद को भेजी गई बसों को यूपी में प्रवेश कराने पहुंचे थे। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने बुधवार को पुलिस लाइन के सामने कई घंटे प्रदर्शन और नारेबाजी की थी।


उनके खिलाफ नाई की मंडी थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित और प्रदेश महासचिव शबाना खंडेलवाल नामजद हैं, जबकि नौ पदाधिकारी और कार्यकर्ता अज्ञात हैं। लल्लू को बुधवार की शाम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दीवानी परिसर से बाहर आते ही लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लॉकडाउन: बे'बस' श्रमिकों की घर वापसी पर सियासी जंग, यूपी-राजस्थान बॉर्डर बना अखाड़ा
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गए थे कांग्रेसी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ हजरतगंज थाने में दर्ज धोखाधड़ी के आरोप में नामजद होने की बात कही गई थी। कार्यकर्ता लखनऊ पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गए थे। पुलिस ने उन्हें हटाया था। मामले में न्यू आगरा थाने में जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष बिलाल अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 50 कार्यकर्ता अज्ञात हैं।

ये भी पढ़ें- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पर महामारी एक्ट के तहत मुकदमा, गिरफ्तार नेताओं को पुलिस लाइन में रखा

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मुकदमों में नामजद कांग्रेस के नेताओं को पुलिस नोटिस भेजेगी। प्रदर्शन में शामिल अन्य कार्यकर्ताओं की पहचान के लिए वीडियो फुटेज देखे जा रहे हैं। जिन लोगों की पहचान होगी, उनका नाम मुकदमे में शामिल कर लिया जाएगा।

फिर से प्रदर्शन किया तो तुरंत गिरफ्तारी

पुलिस ने यह भी तैयारी कर ली है कि यदि मुकदमों में नामजद कांग्रेसी फिर से धरना-प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें मौके से ही गिरफ्तार कर लिया जाए। एसपी सिटी ने बताया कि यदि वे विरोध-प्रदर्शन में शामिल पाए जाते हैं तो लॉकडाउन के उल्लंघन में कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें