फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mig-29 Crash: विमान गिरने से बर्बाद हुई बुवाई, किसान मांग रहे मुआवजा; विधायक बुलाएंगे पंचायत

Fri, 08 Nov 2024 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

भारतीय वायुसेना का विमान खेत में गिरने के बाद बुवाई की फसल बर्बाद हो गई। कुछ विमान से तो फिर रही बची वहां आई लोगों की भीड़ और टीमों की चहलकदमी से। अब किसानों ने बर्बाद हुई फसलों का प्रशासन और एयरफोर्स से मुआवजा मांगा है। 

 
विज्ञापन
Mig-29 Crash - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कागारौल के गांव बघा सोनिगा में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान मिग-29 के खेत में गिरने के बाद किसानों की हाल में की गई बुवाई बर्बाद हो गई। ऐसे में बघा सोनिगा गांव के किसानों ने प्रशासन और भारतीय वायुसेना के अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


आदमपुर से उड़ा विमान मिग-29 बघा सोनिगा के बच्चू सिंह और बहादुर सिंह के खेत में गिर गया था। उनके खेत में विमान का मलबा पड़ा हुआ है, जिसके चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है। विमान के गिरने के कारण प्रकाश चंद्र और अमर सिंह के खेत में बोई गई गेहूं की 4 बीघा में फसल बर्बाद हो गई।

फायर बिग्रेड और एयरफोर्स की गाड़ियां इसी खेत से विमान के मलबे तक पहुंची थीं। सड़क से विमान तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता न होने से वाहनों और लोगों का हुजूम यशपाल सिंह, नाहर सिंह, भोगीराम, प्रताप सिंह, नवाब सिंह और बॉबी चाहर के खेतों से निकला, जिस वजह से सरसों, गेहूं, और आलू की फसल की बुवाई पूरी तरह से खराब हो चुकी है। खेत वाहनों के निकलने और हजारों लोगों के पैदल चलने से ठोस हो गए, जिनके लिए ट्रैक्टर से दोबारा खेत को जोतना पड़ेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Mig-29 Crash: जांबाज पायलट मनीष मिश्रा... खुद की फिक्र न थी, ऐसे बचाई हजारों लोगों की जान; 16 साल का है अनुभव


दोबारा जुताई-बुवाई के लिए पैसा चाहिए
पीड़ित किसान बच्चू सिंह ने बताया कि हजारों की भीड़ ने फसल रौंद कर खराब कर दी। गरीब किसान हैं, दोबारा जुताई और बुवाई के साथ सिंचाई के लिए पैसा चाहिए। हमें मुआवजा मिलना चाहिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   UP: शादी के आठ माह बाद पता चली पत्नी की ये बुरी आदत, इंजीनियर पति ने उठाया ऐसा कदम...सन्न रह गया परिवार


किसानों के साथ पंचायत करेंगे
फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा कि विमान किसानों के खेत में गिरा और बुवाई बर्बाद हो गई। प्रशासन और एयरफोर्स से मुआवजा देने के लिए दबाव बनाऊंगा। पहले किसानों के साथ पंचायत होगी, तब रणनीति बनाई जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें