फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मेट्रो की लापरवाही से एमजी रोड पर जलभराव...नालियों में भरी मिली आरसीसी, लोगों को हुई दिक्कत

Sun, 13 Jul 2025 02:40 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मेट्रो के कार्य के चलते जलभराव की समस्या बन गई है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में आरसीसी भर गई है। एमजी रोड पर इसके चलते पानी जमा हो गया।
 
विज्ञापन
माैके पर कार्य करती नगर निगम की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एमजी रोड पर शनिवार को दोपहर में बारिश के बाद जलभराव हो गया। शिकायत पर नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर दौड़ाए गए। यहां नालियों में मेट्रो के काम के कारण आरसीसी भरी नजर आई। आरसीसी तोड़कर नालियों को खोला गया, जिसके बाद पानी की निकासी हो सकी।
विज्ञापन


एमजी रोड पर पीएल पैलेस के सामने केसी ड्रेन पर मेट्रो कॉरपोरेशन ने सड़क चौड़ीकरण करने के काम में नालियों को आरसीसी से भर दिया। इससे जल प्रवाह रुक गया और थोड़ी सी बारिश में ही इलाके में पानी भरने लगा।

व्यापारियों ने नगर निगम से शिकायत की। नगर निगम की टीम पहुंची तो यह लापरवाही सामने आई। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि मेट्रो परियोजना के कार्य ने कुछ जगहों पर जल निकासी की मूल संरचना को बाधित किया है। इससे जलभराव की समस्या हो गई। अब समस्या दूर करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें