फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम के वर्कशाप पहुंची मेयर की इनोवा

Sun, 22 Jan 2017 12:31 AM IST
निगम के वर्कशाप पहुंची मेयर की इनोवा
विज्ञापन
निगम के वर्कशाप पहुंची मेयर की इनोवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेयर इंद्रजीत आर्य की इनोवा को लेकर दिन भर चर्चाओं का बाजार गरम रहा। खबर थी कि मेयर की कार राजनीतिक दलों के प्रचार में प्रयोग हो रही थी। इसकी वजह से आयोग ने नगर आयुक्त से कहकर कार सीज करा दी। उधर मेयर इंद्रजीत आर्य का कहना है कि कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी इसकी वजह से नगर निगम के वर्कशाप में भेजी गई। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष गाड़ियों पर लाल बत्ती का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। वाहन को भी केवल निवास से कार्यालय और कार्यालय से निवास तक आने जाने के लिए प्रयोग कर सकते हैं। फिलहाल मेयर इंद्रजीत आर्य बेड रेस्ट पर हैं। इसलिए वे नगर निगम से मिली कार (इनोवा) का कम ही प्रयोग रहे हैं। 
शनिवार को यह चर्चा आम हो गई है कि मेयर इंद्रजीत आर्य की कार का प्रयोग सपा की चुनावी गतिविधियों में हो रहा है। इस पर डीएम के आदेश पर निगम ने कार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नगर निगम के एमएंडटी वर्कशाप में खड़ा कर दिया। नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि डीएम से ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला है। मेयर की कार पिछले दिनों एक हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई थी, उसकी मरम्मत के लिए कार वर्कशाप में खड़ी की गई है। मेयर इंद्रजीत आर्य का कहना है कि कोई मुझे बदनाम करना चाहता है, इसलिए ऐसी अफवाहें उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें