फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो: सुल्तानगंज पर सर्विस रोड किया बंद, नया कट खोला

विज्ञापन
मेट्रो का नया कट। 
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने वाटर वर्क्स से सुल्तानगंज चौराहे की ओर जाने वाले सर्विस रोड को बंद कर दिया है। यहां मेट्रो ट्रैक बनाने का कार्य चल रहा है। लोगों के आवागमन के लिए चौराहे से पहले नया कट खोल दिया है। कार्य पूरा होने पर सर्विस रोड शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरे कॉरिडोर में वाटर वर्क्स से सुल्तानगंज चौराहे के सर्विस रोड पर मेट्रो ट्रैक बनाने का कार्य चल रहा है। इसके लिए सर्विस रोड को बंद कर दिया है। इससे 100 मीटर पहले एक नया कट बनाया था, जिसे खोल दिया है। इस कट के जरिये लोग हाईवे से होकर गुजर सकते हैं। सर्विस रोड पर बैरिकेडिंग कर ट्रैक बनाने का कार्य तेज कर दिया है। स्टेशन बनाने का कार्य पूरा होने के बाद सर्विस रोड खोल दिया जाएगा। दूसरा कॉरिडोर दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इससे लोग आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो ट्रेन से सफर कर सकेंगे।

यमुना पर पुल बनाने के लिए पाइलिंग
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक ने बताया कि यमुना पर मेट्रो के लिए पुल बन रहा है। एक ओर से पिलर बनाने का कार्य चल रहा है। दो पिलर के लिए खुदाई कर पाइलिंग का कार्य पूरा हो गया है। यह पुल करीब 8 महीने में पूरा हो जाएगा। इसके ऊपर से ही मेट्रो ट्रेन गुजारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें