फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: डीएम के सख्त रुख के बाद मेट्रो ने तेज किया सड़क निर्माण, बैरिकेडिंग भी हटाई; जाम से मिलेगी राहत

Wed, 13 May 2026 11:49 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मेट्रो ने दूसरे कॉरिडोर में जहां यू-गर्डर रखे जा चुके हैं या पिलर बन गए हैं, वहां बैरिकेडिंग हटाकर सड़क निर्माण तेज कर दिया है। कैंट के सुल्तानपुरा, सदर बाजार, प्रतापपुरा, सुभाष पार्क, धाकरान चौराहा, कलेक्ट्रेट और आगरा कॉलेज के आसपास पैच वर्क पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
मेट्रो ने सड़कों की मरम्मत कराने के साथ ही बैरिकेडिंग भी हटा दी है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जिलाधिकारी मनीष बंसल के सख्त रुख के बाद मेट्रो ने एमजी रोड सहित शहर के प्रमुख मार्गों को बुधवार से युद्धस्तर पर सड़क निर्माण और गड्ढामुक्त काम शुरू कर दिया है। जाम से निजात दिलाने के लिए प्रमुख स्थानों से बैरिकेडिंग हटाई जा रही है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने मेट्रो अधिकारियों को तलब किया था। जिसके बाद सड़क साफ की जा रही हैं । मेट्रो ने दूसरे कॉरिडोर में जहां यू-गर्डर रखे जा चुके हैं या पिलर बन गए हैं, वहां बैरिकेडिंग हटाकर सड़क निर्माण तेज कर दिया है। कैंट के सुल्तानपुरा, सदर बाजार, प्रतापपुरा, सुभाष पार्क, धाकरान चौराहा, कलेक्ट्रेट और आगरा कॉलेज के आसपास पैच वर्क पूरा हो चुका है। सर्वाधिक ट्रैफिक वाले रावली मंदिर क्षेत्र और कलेक्ट्रेट मोड़ को पूरी तरह गड्ढामुक्त कर दिया गया है।

बुधवार रात एमजी रोड पर पिलर 134 से 136 और 149 होटल मोती पैलेस के पास मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी था। मेट्रो टीम ने सिविल कार्य के साथ ही बैरिकेडिंग के अंदर सड़क बनाना पहले ही शुरू कर दिया था, जिससे अब बैरिकेडिंग हटते ही वाहन चालकों को लाभ मिल रहा है। डीएम ने स्पष्ट हिदायत दी है कि जहां भी अनावश्यक बैरिकेडिंग हो उसे तत्काल हटाकर जनता की सुविधा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें